the-face-of-governme...
अक्षय पात्र संस्था का राजस्थान के 11 जिलों में शुरू किया स्कूल सौंदर्यीकरण अभियान
स्कूलों को रंग-रोगन और साफ-सफाई
नए शैक्षणिक सत्र से पहले राजस्थान के सरकारी स्कूलों को नया और आकर्षक रूप देने की पहल शुरू हो गई है। अक्षय पात्र संस्था अपने सामाजिक दायित्व के तहत प्रदेश के 11 जिलों के कई विद्यालयों में रंग-रोगन और विशेष साफ-सफाई अभियान चला रही है। संस्था का स्टाफ स्कूलों की कक्षाओं, दीवारों और पूरे परिसर को संवारने में जुटा है, ताकि गर्मी की छुट्टियों के बाद लौटने वाले बच्चों को स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक माहौल मिल सके। संस्था का मानना है कि साफ-सुथरा और आकर्षक विद्यालय बच्चों के सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ उनके बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी रखता है।
इस पहल को स्थानीय ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों ने भी सराहा है। उनका कहना है कि यह अभियान केवल स्कूलों की रंगाई-पुताई तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने की एक प्रेरणादायक पहल है।