2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप-विराट कोहली
मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देकर टीम को जिताना लक्ष्य
विराट कोहली
विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और वह खिताब जीतने के लिए अपना सबकुछ देने को तैयार हैं। कोहली ने कहा, “मैं मैदान पर अपना 100% देना चाहता हूं। लक्ष्य बिल्कुल साफ है- वर्ल्ड कप जीतना।”
37 वर्षीय कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल वनडे खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह 2011, 2015, 2019 और 2023 के चार वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। उनके नाम वनडे में 54 शतक हैं।
शारीरिक और मानसिक चुनौती
2027 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। कोहली ने विदेशी परिस्थितियों में अलग-अलग मैदानों और टीमों के खिलाफ लगातार मैचों को शारीरिक और मानसिक चुनौती बताया। उनका कहना है कि पूरे टूर्नामेंट में अपने स्तर को बनाए रखना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें