28 सटीक निशानों के साथ नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स में महिला ट्रैप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
निशानेबाज नीरू ढांडा
निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वे इस इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 वर्षीय नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए। चीन की सन यूनोंग 26 अंक के साथ दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पहले महिला टीम ट्रैप में नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने भारत को सिल्वर दिलाया। भारतीय टीम ने 328 अंक बनाए, जबकि चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।
पुरुष ट्रैप फाइनल में शपथ भारद्वाज 10 शॉट के बाद 7 निशानों के साथ आठवें स्थान पर रहे। नीरू का गोल्ड एशियन गेम्स 2026 में भारत का पांचवां स्वर्ण और पहला व्यक्तिगत गोल्ड है। उनके पदक के बाद भारत की कुल पदक संख्या 47 हो गई, जिसमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें