मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / स्पोर्ट्स /

एशियन गेम्स में भारत का पोल वॉल्ट में पह...

एशियन गेम्स में भारत का पोल वॉल्ट में पहला मेडल, बरानिका एलांगोवन ने जीता ब्रॉन्ज

छठे दिन भारत ने 6 पदक जीते, कुल पदक संख्या 23 पहुंची

पोल वॉल्ट में पहला मेडल, बरानिका एलांगोवन ने जीता ब्रॉन्ज

पोल वॉल्ट में पहला मेडल, बरानिका एलांगोवन ने जीता ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स में भारत ने महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में पहली बार पदक जीता। शुक्रवार को बरानिका एलांगोवन ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पोल वॉल्ट में खिलाड़ी लंबी डंडी की मदद से हवा में उठकर ऊंचाई पर लगी पट्टी को पार करता है।

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर जीता। उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेकेंड का समय निकाला। 2023 में इसी स्पर्धा में गुलवीर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

पदकों की संख्या 23

खबरों की अविरल धारा

शूटिंग में सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए। वहीं 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की टीम ने 1762 अंक के साथ सिल्वर जीता। छठे दिन भारत ने कुल 6 पदक जीते और देश के पदकों की संख्या 23 हो गई। चीन 157 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

यह भी पढ़ें