Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

team-india-will-play...

इंग्लैंड के खिलाफ आज से पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

आयरलैंड से हार का दबाव भूलना होगा

News Image

15 वर्षीय विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी।

भारतीय ​क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से बुरी तरह से सीरीज हार के बाद अब बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर पर शृंखला में जीत दिलाने का भारी दबाव रहेगा, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम को आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। क्रिकेट फैंस की नजरें 15 वर्षीय भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। सभी उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वैभव को अपनी बारी का थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है। 

प्रसारण सोनी और जियो स्टार पर

इंग्लैंड की टीम भी न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हार से उबरने की कोशिश कर रही है। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए खोई हुई लय वापस पाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। मैचों का सीधा प्रसारण सोनी (टीवी) और जियो स्टार (डिजिटल) पर होगा।

संभावित दोनों टीमें

खबरों की अविरल धारा

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजूसैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक, इशान किशन, तिलक, सूर्यांश, शिवम दुबे, अक्षर, अर्शदीप, राणा, प्रिंस/वरुण। { इंग्लैंड: ब्रूक (कप्तान), सॉल्ट, बटलर, बेथेल, बैंटन, जैक्स, करन, डॉसन, वुड/बेकर, महमूद, राशिद।


यह भी पढ़ें
×