Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

moroccos-heroics-in-...

पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को का कमाल, नीदरलैंड्स को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री

इस्माइल साइबारी ने दागा निर्णायक गोल

News Image

निर्णायक पेनल्टी गोल के बाद जीत का जश्न मनाते मोरक्को के खिलाड़ी

मोरक्को ने फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 120 मिनट तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। शूटआउट में चार राउंड के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। इसके बाद मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने क्रिसेन्सियो समरविल की पेनल्टी शानदार अंदाज में रोक दी। अगले ही शॉट पर इस्माइल साइबारी ने गेंद को नेट में पहुंचाकर मोरक्को को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

मोरक्को ने बनाई राउंड ऑफ-16 में जगह

यह फीफा विश्व कप और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इतिहास में पहला मौका है, जब मोरक्को ने नीदरलैंड्स को हराया है। पिछले विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली मोरक्को की टीम ने लगातार दूसरी बार राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई है।

खबरों की अविरल धारा

72वें मिनट में कोडी गाक्पो ने किया गोल

मैच के नियमित समय में 72वें मिनट में कोडी गाक्पो ने गोल कर नीदरलैंड्स को बढ़त दिलाई थी, लेकिन मोरक्को ने वापसी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अतिरिक्त समय में भी नतीजा नहीं निकलने के बाद पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने बाजी मार ली। वहीं, लगातार 11 विश्व कप में अंतिम-16 तक पहुंचने वाली नीदरलैंड्स की टीम इस बार टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर मेसी बने वर्ल्ड कप इतिहास के नंबर-1 गोलस्कोरर

×