Thursday, 17 September 2026

Home / Duniya /

tamil-nadu-cm-vijay-...

प्रधानमंत्री मोदी से मिले तमिलनाडु के CM विजय

दिल्ली में हुई पहली औपचारिक मुलाकात

News Image

विजय फूलों का गुलदस्ता लेकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली औपचारिक बैठक रही।

CM विजय फूलों का गुलदस्ता लेकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और सम्मान के तौर पर पीएम मोदी को शॉल भी भेंट की। इस दौरान विजय अपने खास ब्लैक कोट और व्हाइट शर्ट वाले स्टाइल में नजर आए।

10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय पहली बार दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं। टीवीके की जीत और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उनकी इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय प्रधानमंत्री मोदी को तीन पत्र भी लिख चुके हैं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×