Sunday, 2 August 2026

Home / Duniya /

tea-is-not-just-a-ta...

सिर्फ स्वाद नहीं, करोड़ों लोगों की आजीविका का सहारा है चाय

21 मई 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' विशेष

News Image

क्यों खास है यह दिन

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2026: भारत में सुबह की शुरुआत हो या दोस्तों की महफिल, चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं का हिस्सा बन चुकी है। यही वजह है कि हर साल 21 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य केवल चाय का जश्न मनाना नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के योगदान को सम्मान देना भी है, जिनकी जिंदगी चाय उद्योग से जुड़ी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को आधिकारिक मान्यता देकर चाय उत्पादक देशों की अर्थव्यवस्था, किसानों और श्रमिकों के अधिकारों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित किया। भारत, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों में चाय उद्योग करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी का बड़ा माध्यम है।

कैसे हुई अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस की शुरुआत?

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। शुरुआत में भारत समेत कई चाय उत्पादक देशों में इसे 15 दिसंबर को मनाया जाता था। इसका उद्देश्य चाय श्रमिकों की समस्याओं और निष्पक्ष व्यापार की मांग को दुनिया के सामने लाना था। बाद में भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर 2019 को इसे आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया। इसके बाद हर साल 21 मई को यह दिवस मनाया जाने लगा।

21 मई की तारीख क्यों चुनी गई?

21 मई को चुनने के पीछे भी खास वजह है। इस समय दुनिया के अधिकतर चाय उत्पादक देशों में चाय उत्पादन अपने चरम पर होता है। ऐसे में यह दिन किसानों, मजदूरों और चाय उद्योग से जुड़े लोगों के महत्व को उजागर करने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया।


यह भी पढ़ें
×