मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

सरकारी कॉलेज में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन,...

सरकारी कॉलेज में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग पर गेट पर जड़े ताले

3,640 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ 6 कमरे

नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की लिखित तारीख तय करने की मांग कर रहे स्टूडेंट्स

नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की लिखित तारीख तय करने की मांग कर रहे स्टूडेंट्स

जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज भवन के गेट पर ताले लगा दिए। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज की नई बिल्डिंग का निर्माण 2024 में पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक कक्षाएं पुराने परिसर में ही संचालित हो रही हैं। छात्रों के मुताबिक करीब 3,640 विद्यार्थियों के लिए पुराने परिसर में पढ़ाई के लिए केवल 6 कमरे उपलब्ध हैं। एक ही भवन में पांच अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों और गतिविधियों के संचालन के कारण पर्याप्त कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं।

दो ब्लॉक कॉलेज को सौंपने की मांग

खबरों की अविरल धारा

छात्रों ने मांग की है कि नए भवन के B और G ब्लॉक राजकीय महाविद्यालय को सौंपे जाएं। विद्यार्थियों के अनुसार दोनों ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर समेत पांच मंजिल हैं। छात्रों ने बताया कि RSRDC के टेंडर और कार्ययोजना में भी इन ब्लॉकों का उल्लेख है। छात्रों ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नए भवन में शिफ्टिंग की नियत तारीख की लिखित घोषणा चाहिए। उन्होंने मांग पूरी होने तक कक्षाओं के बहिष्कार की बात कही है। कॉलेज प्रिंसिपल रविकांत शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने ज्ञापन दिया है और उनकी मांगों पर उच्चाधिकारियों से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की मांगें पूरी कराने के प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें