Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

step-into-the-ring-i...

"हिम्मत है तो रिंग में आओ", हरभजन को श्रीसंत की खुली चुनौती

18 साल पुराना 'स्लैपगेट' कांड फिर गरमाया

News Image

पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत

आईपीएल इतिहास का चर्चित 'स्लैपगेट' विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में उतरने की खुली चुनौती दे डाली।

दरअसल, शो के दौरान दोनों खिलाड़ियों की बॉक्सिंग ग्लव्स पहने एक तस्वीर दिखाई गई, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीसंत ने कहा कि अगर हरभजन में हिम्मत है तो वे रिंग में आकर इस पुराने विवाद का सामना करें। उन्होंने इसे खुली चुनौती बताते हुए कहा कि वह मुकाबले के लिए तैयार हैं। श्रीसंत ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में आए एक विज्ञापन में थप्पड़ कांड का अप्रत्यक्ष रूप से मजाक उड़ाया गया, जिससे उन्हें ठेस पहुंची। उनका कहना है कि उनकी जिंदगी के एक अपमानजनक पल का इस्तेमाल व्यावसायिक लाभ के लिए किया गया। इसी वजह से उन्होंने हरभजन से अपने संबंध खत्म कर दिए और सोशल मीडिया पर भी उन्हें ब्लॉक कर दिया।

श्रीसंत का कहना है कि अगर इस विवाद को सच में खत्म करना है, तो बातों और विज्ञापनों से नहीं, बल्कि रिंग में आमने-सामने आकर किया जाए। उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह ने एस. श्रीसंत को 25 अप्रैल 2008 को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान थप्पड़ मारा था। यह घटना मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच के बाद हुई थी।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×