Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

shreyas-iyer-became-...

वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बने श्रेयस अय्यर

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में हासिल की बड़ी उपलब्धि

News Image

बल्लेबाजी करते श्रेयस अय्यर

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 170 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 72 पारियों में हासिल की। इस सूची में उनके साथ पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी शामिल हैं, जिन्होंने 72 पारियों में ही 3000 रन पूरे किए थे।

शुभमन गिल पहले स्थान पर

भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड कप्तान शुभमन गिल के नाम है। उन्होंने सिर्फ 62 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था। वहीं तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 75 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। इसके बाद केएल राहुल (78 पारी) और नवजोत सिंह सिद्धू (79 पारी) का नाम आता है।

खबरों की अविरल धारा

वनडे में सबसे तेज 3000 रन

  • 62 पारी – शुभमन गिल
  • 72 पारी – शिखर धवन
  • 72 पारी – श्रेयस अय्यर
  • 75 पारी – विराट कोहली
  • 78 पारी – केएल राहुल
  • 79 पारी – नवजोत सिंह सिद्धू


यह भी पढ़ें
×