Thursday, 16 April 2026

Home / Astha /

start-the-new-year-w...

नए वर्ष में अपनी राशि के अनुसार करें छोटे-छोटे उपाय, पूरे साल मिलेंगे बड़े परिणाम

अपनी राशि के अनुसार वर्ष 2026 को अपने लिए लकी और मंगलमय बनाने के सरल उपाय

News Image

एस्ट्रोलॉजर व न्यूमरोलॉजिस्ट मीनाक्षी शर्मा ने बताया कैसे करें नए साल का शुभारंभ

नया साल हर व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीदें, नया संकल्प और नई ऊर्जा का संचार करता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला वर्ष सुख, शांति, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण हो। जयपुर की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट मीनाक्षी शर्मा निवासी बापू नगर के अनुसार, यदि नए साल के पहले दिन से अपनी राशि (Zodiac Sign) के अनुसान पूर्ण श्वास के साथ कुछ सरल उपाय किए जाएं, तो जीवन में खुशियों का प्रवेश होगा और नकारात्मकता स्वतः ही दूर होने लगती है।

नए साल की शुरुआत कुछ इस तरह कीजिए, जीवन में आएंगी खुशियां

  • दीपक उपाय (सुख-समृद्धि के लिए): जनवरी की सुबह घर के मंदिर में देशी घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मन में यह भाव रखें, “मेरा आने वाला साल सुख, शांति और सफलता से परिपूर्ण हो।” यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
  • गुड़-धनिया उपाय (धन वृद्धि के लिए):  एक जनवरी को गुड़ और धनिया भगवान को अर्पित करें और थोड़ी मात्रा स्वयं भी ग्रहण करें। यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है।
  • सिक्का उपाय (रुका धन पाने के लिए): नए साल के दिन एक चमकता हुआ सिक्का मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और उसे पूरे वर्ष अपने पर्स में रखें। इससे धन का प्रवाह बना रहता है।
  • मौन संकल्प (भाग्य परिवर्तन के लिए): नए साल के पहले दिन सुबह उठकर 5 मिनट मौन रखकर आने वाले वर्ष की अच्छी बातें मन में सोचें। यह अवचेतन मन को सकारात्मक बनाकर भाग्य को मजबूत करता है। 

नए साल की पहली कमाई

एक जनवरी 2026 को होने वाली पहली आमदनी में से थोड़ा सा हिस्सा किसी मंदिर में अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इससे पूरे वर्ष धन का प्रवाह बना रहता है और कमाई में निरंतरता आती है। कैश बॉक्स में एक चांदी का सिक्का, एक लाल कपड़ा और थोड़े से अक्षत (चावल) रखें। हर शुक्रवार को कैश बॉक्स की सफाई करें। इस उपाय से धन रुकता नहीं और लगातार बढ़ता है।

दुकान / ऑफिस के लिए दीपक उपाय: रोज सुबह दुकान या ऑफिस खोलते समय देशी घी का दीपक जलाएं और मन में कहें “मेरा व्यापार दिन-दूनी, रात-चौगुनी उन्नति करे।”  

 धन-वृद्धि के लिए

हर शाम मां लक्ष्मी के सामने देशी घी का दीपक जलाएं और मन में प्रार्थना करें, “मेरे जीवन में धन, समृद्धि और स्थिरता आए।” इससे धन की कृपा बनी रहती है।

घर से नकारात्मकता दूर करने के उपाय:

घर की शुद्धि के लिए पौंछे के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक और दो बूंद गंगा जल मिलाएं। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। साथ ही, सुबह के समय पूरे घर में घंटी, शंख या मंत्र की ध्वनि करें और “ॐ नमः शिवाय” का 11 बार जाप करें। 

सुखी और स्थिर वैवाहिक जीवन के उपाय

हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को गुलाबी या सफेद फूल अर्पित करें और पति-पत्नी साथ में दीपक जलाएं। इससे प्रेम, समझ और आपसी सामंजस्य बढ़ता है। रोज सुबह सूर्य को एक लोटा जल अर्पित करते समय मन में कहें “हमारे रिश्ते में शांति और सम्मान बना रहे।” 

अपनी राशि के अनुसार 2026 को लकी और मंगलमय बनाने के सरल उपाय

  • मेष :  मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाए। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें साहस, नौकरी में सफलता में वृद्धि होगी।
  • वृषभ:  शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करें, सफेद रंग का अधिक प्रयोग करें, धन-लाभ - पारिवारिक सुख मिलेगा
  • मिथुन :  बुधवार को हरा मूंग दान करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, बुद्धि, व्यापार और वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।
  • कर्क:  सोमवार को शिवजी को दूध या चावल अर्पित करें, चांदी का छोटा सिक्का अपने पास रखें, मानसिक शांति और घरेलू सुख मिलेगा
  • सिंह :  रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें, तांबे का सिक्का धारण करें, मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा 
  • कन्या:  बुधवार को हरी सब्जियां दान करें, नियमित रूप से गणेश जी का स्मरण करें, करियर में उन्नति और स्वास्थ्य में सुधार होगा
  • तुला:  शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें, सुगंधित इत्र का प्रयोग करें, रिश्तों में मधुरता और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • वृश्चिक:  मंगलवार को लाल मसूर दाल का दान करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, बाधाएं दूर होंगी और साहस बढ़ेगा। 
  • धनु:  गुरुवार को पीली दाल या हल्दी का दान करें, गुरु मंत्र का जाप करें, भाग्य, शिक्षा और यात्रा में लाभ मिलेगा।
  • मकर:  शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काले तिल दान करें। मेहनत का पूरा फल और स्थिरता आएगी ।
  • कुंभ:  शनिवार को नीले वस्त्र का दान करें, जरूरतमंदों की सेवा करें नए अवसर मिलेंगे और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा
  • मीन:  गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। केसर का तिलक लगाएं, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, उन्नति होगी।

किसी भी तरह की समस्या के लिए सरल उपायों के लिए आप संपर्क कर सकते है। 

Minakkshi Sharma

बी-180, हेवन ग्रेसिया फ्लैट 102,मंगल मार्ग ,बापूनगर जयपुर 302015 राजस्थान, कॉल या व्हाट्सअप करें

+91-9057393015


यह भी पढ़ें
×