Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

mahant-ramdas-mahara...

ऐसे महंत जिनके देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री

भरतपुर के लुधावई में बड़ा हनुमान मंदिर के महंत श्री महामंडलेश्वर रामदास महाराज का देवलोक गमन

News Image

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लुधावई पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

लुधावई के बड़ा हनुमान मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर रामदास महाराज का शुक्रवार को देवलोक गमन हो गया। सीएम भजन लाल शर्मा उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। सीएम ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन भक्ति, त्याग, करुणा और सनातन धर्म के मूल्यों की सेवा में समर्पित रहा। वे केवल एक संत ही नहीं, बल्कि असंख्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक पथप्रदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। उनके सान्निध्य से मिली शिक्षाएं और आशीर्वाद सदैव स्मृतियों में जीवित रहेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर जिले के लुधावई ग्राम पहुंचकर बड़ा हनुमान मंदिर के महंत श्री रामदास जी महाराज के निधन पर संवेदना व्यक्त की। सीएम ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकसंतप्त शिष्यों, भक्तों और श्रद्धालुओं को इस अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×