Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

action-being-contemp...

वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन की तैयारी, श्रीलंका-ए मैच के बाद बढ़ा विवाद

दांबुला में हुए विवाद पर मैच रेफरी की रिपोर्ट, कार्रवाई की सिफारिश

News Image

मैदान पर धक्का-मुक्की के बाद मचा था बवाल

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच 15 जून को दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान हुए विवाद के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मुश्किलों में घिर सकते हैं। मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने अपनी रिपोर्ट में वैभव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।रिपोर्ट के अनुसार, मैच टाई होने और सुपर ओवर में भारत-ए की हार के बाद वैभव की श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलामबागे से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि टिप्पणी से नाराज होकर वैभव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया। हालांकि, साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मैच रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा पर भी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। वहीं श्रीलंका-ए के विशेन हलामबागे पर 50 प्रतिशत और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर 20 प्रतिशत जुर्माने की अनुशंसा की गई है। अंतिम फैसला संबंधित क्रिकेट बोर्ड और टूर्नामेंट की अनुशासन समिति करेगी।

खबरों की अविरल धारा

×