sawan-begins-on-july...
भगवान शिव को समर्पित रहेगा पूरा महीना, सावन सोमवार और पूजा का रहेगा विशेष महत्व
30 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावण मास
भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना सावन इस वर्ष 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। शुभ योग में प्रारंभ होने वाला यह माह करीब 30 दिनों तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का प्रत्येक दिन शिव उपासना के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन सोमवार का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शास्त्रों में भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न होने वाला देवता बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से अर्पित एक लोटा जल भी उन्हें प्रिय है और वे अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इसलिए सावन सोमवार का व्रत और शिव पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 8:05 बजे से शुरू होगी और 30 जुलाई 2026 को रात 9:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 30 जुलाई से सावन माह का शुभारंभ माना जाएगा।
कब पडेंगे सावन सोमवार