Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

questions-raised-ove...

बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे पर सवाल, बीकेटीसी कर्मचारी निलंबित

चार सदस्यीय समिति कर रही है मामले की जांच

News Image

बदरीनाथ धाम

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के मामले के बीच अब बदरीनाथ धाम से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं के चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं के आरोपों पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बीकेटीसी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया और मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई। प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं के संकेत मिलने पर कर्मचारी को निलंबित करते हुए जांच पूरी होने तक ज्योर्तिमठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

खबरों की अविरल धारा

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर में चढ़ाए जाने वाले दान की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है तथा विभागीय जांच जारी है।

यह भी पढ़ें
×