Sunday, 2 August 2026

Home / State /

rpsc-chairman-conduc...

RPSC चेयरमैन का परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण

RPSC ने भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया भरोसा, बोले-नहीं होने देंगे पेपर लीक

News Image

जूनियर लॉ ऑफिसर (JLO) भर्ती परीक्षा

देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ी चिंता के बीच राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में आयोग के चेयरमैन कर्नल केसरी सिंह रविवार को जयपुर में आयोजित जूनियर लॉ ऑफिसर (JLO) भर्ती परीक्षा के दौरान स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे।

चेयरमैन ने जयपुर के चार परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अक्टूबर 2023 में पदभार संभालने के बाद यह पहला अवसर है जब उन्होंने परीक्षा के दौरान स्वयं केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि अक्टूबर 2023 में उनके कार्यभार संभालने के बाद से आयोग की किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी स्थिति में पेपर लीक नहीं होने दिया जाएगा और परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।

दो दिन चलेगी JLO परीक्षा 

आयोग के अनुसार, जयपुर में JLO भर्ती परीक्षा के लिए 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती के 12 पदों के लिए 13,245 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा का आयोजन रविवार और सोमवार, दो दिनों में किया जा रहा है।

खबरों की अविरल धारा

जल्द आएगा रिजल्ट

RPSC ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम भी जल्द घोषित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

देशभर में पेपर लीक को लेकर बनी संवेदनशील परिस्थितियों के बीच RPSC चेयरमैन का स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करना और सार्वजनिक रूप से पेपर लीक नहीं होने का भरोसा देना अभ्यर्थियों के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें
×