Tuesday, 21 April 2026

Home / State /

rajasthan-ranks-firs...

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राजस्थान की प्रथम रैंकिंग

वर्ष 2023-24 से अब तक 16 लाख से अधिक लाभार्थियों को 552 करोड़ रुपये के लाभ दिये

News Image

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी विभागीय अधिकारियों को जानकारी

जयपुर।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राजस्थान राज्य को सितम्बर माह में देशभर में प्रथम रैकिंग मिली है। इस पर उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। दिया कुमारी ने राजस्थान प्रदेश को महिला एवं बाल विकास के प्रत्येक क्षेत्र में नम्बर एक बनाने का आह्वान किया है।


30 दिवस में लाभार्थियों को नकद लाभ

उक्त रैकिंग योजना अंतर्गत लाभार्थियों के पंजीकरण, लाभार्थियों को भुगतान एवं 30 दिवस में लाभार्थियों को नकद लाभ अंतरण, कुल प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के पैरा मीटर्स पर योजना में समग्र प्रगति के आधार पर जारी की जाती है।


16 लाख से अधिक लाभार्थियों को 552 करोड़ रुपये के लाभ दिए

योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 से अब तक 16 लाख से अधिक लाभार्थियों को 552 करोड़ रुपये के लाभ दिये जाकर लाभान्वित किया जा चुका है। इस योजना में प्रथम बार गर्भवती हुई महिला को दो किस्तों में ₹5000 तथा द्वितीय बार गर्भवती हुई महिला को बालिका के जन्म एवं टीकाकरण पूर्ण करने पर ₹6000 की राशि आधार लिंक बैंक/ पोस्ट ऑफिस के खाते में एकमुश्त सशर्त लाभ अंतरण के रूप में हस्तांतरित की जाती है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की दिवाली...

×