rajasthan-government...
अचानक तबादला: गौरव बांकावत सहायक कलेक्टर जयपुर-II को एपीओ किया, प्रियंका राठौड़ होंगी अब सहायक लेक्टर
कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए
जयपुर।
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने सहायक कलेक्टर जयपुर-II पद से युवा आरएएस अफसर गौरव बांकावत को अचानक हटा दिया। एक तरफ सरकार प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों में जोर शोर से जुटी है, 50 आरएएस अफसर बाहर से प्रोटोकॉल ड्यूटी में बुलाए गए हैं, इस बीच जयपुर में पोस्टेड युवा अफसर को अचानक एपीओ कर देना चर्चा में आ गया।
उनके स्थान पर प्रियंका राठौड़ को सहायक कलेक्टर जयपुर-II के पद पर लगाया गया है। प्रियंका राठौड़ अभी रविंद्र मंच के प्रबंधक पद पर लगी हुई थी।
गौरव बांकावत नए अफसर हैं। 2021 बैच के RAS गौरव ट्रेनिंग के बाद वर्ष 2023 में असिस्टेंट कलेक्टर जयपुर-II पद पद लगे थे। वहां से उन्हें सैटलमेंट ऑफिसर जयपुर-I लगाया गया था। हाल ही में फिर जयपुर सहायक कलेक्टर जयपुर-II लगाया और अब अचानक एपीओ कर दिया। जब इस बारे में सूत्रों से बात की गई तो पता चला ''ऊपर से ऑर्डर'' आया है।