Sunday, 2 August 2026

Home / State /

preparations-for-ucc...

राजस्थान में UCC की तैयारी तेज, लिव-इन समेत 19 मुद्दों पर मांगे सुझाव

समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार

News Image

25 जुलाई तक सुझाव दें...

राजस्थान सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने से पहले जनता से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गठित हाईपावर कमेटी ऑनलाइन पोर्टल और जनसुनवाई के माध्यम से 19 अहम विषयों पर लोगों की राय ले रही है। सुझावों के आधार पर बिल का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसे विधानसभा के अगले सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

लिव इन रिलेशनशिप व तलाक पर भी सवाल

प्रस्तावित UCC में लिव-इन रिलेशनशिप का अनिवार्य पंजीकरण, सभी धर्मों के लिए तलाक और संपत्ति से जुड़े समान कानूनी प्रावधान जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस है। लोगों से यह भी पूछा गया है कि लिव-इन संबंध समाप्त होने की स्थिति में क्या तलाक जैसी कानूनी व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

खबरों की अविरल धारा

25 जुलाई तक मांगे सुझाव 

सुझाव 25 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in पर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही समिति के सदस्य जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर सहित विभिन्न संभाग मुख्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की राय भी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×