Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

messis-mega-record-b...

ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर मेसी बने वर्ल्ड कप इतिहास के नंबर-1 गोलस्कोरर

अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, मेसी ने क्लोज़े का रिकॉर्ड तोड़ा

News Image

मेसी का महारेकार्ड!

फुटबॉल के मैदान पर एक बार फिर लियोनेल मेसी का जादू देखने को मिला। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-जे मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, जिसमें दोनों गोल मेसी ने किए। मैच की शुरुआत मेसी के लिए अच्छी नहीं रही। छठे मिनट में मिली पेनल्टी वह गोल में नहीं बदल सके, लेकिन 38वें मिनट में शानदार फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद स्टॉपेज टाइम के 95वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। इन दो गोलों के साथ 38 वर्षीय मेसी ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपने गोलों की संख्या 18 पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने मिरोस्लाव क्लोज़े के 16 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

मेसी ने लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। अर्जेंटीना की यह जीत जितनी महत्वपूर्ण रही, उतनी ही खास मेसी की ऐतिहासिक उपलब्धि भी रही, जिसने एक बार फिर उन्हें फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों की कतार में और मजबूत कर दिया।

खबरों की अविरल धारा

×