Thursday, 17 September 2026

Home / State /

minister-sanjay-shar...

मंत्री संजय शर्मा और कलेक्टर अर्तिका शुक्ला साथ मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

जबकि,12 अगस्त को कलेक्टर के खिलाफ धरने पर बैठे थे वन मंत्री

News Image

मंत्री संजय शर्मा अलवर नगर निगम में धरने पर बैठे थे

राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोहों में इस बार 23 जिला मुख्यालयों पर मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम बीकानेर में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरंगा फहराएंगे। सबसे ज्यादा चर्चा अलवर के कार्यक्रम की है। यहां वन मंत्री संजय शर्मा जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कलेक्टर अर्तिका शुक्ला समारोह की मेजबान रहेंगी। खास बात यह है कि 12 अगस्त को मंत्री ने कलेक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया था। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोटोकॉल के तहत कलेक्टर मंत्री की अगवानी और स्वागत करेंगी। मंच पर दोनों साथ बैठेंगे और ध्वजारोहण से लेकर कार्यक्रम के अन्य हिस्सों में भी साथ रहेंगे।

कहां पर कौन करेगा ध्वजारोहण

खबरों की अविरल धारा

डिप्टी सीएम दीया कुमारी अजमेर और प्रेमचंद बैरवा भीलवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर बूंदी, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा हनुमानगढ़ और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भरतपुर में तिरंगा फहराएंगे। जालोर में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ध्वजारोहण करेंगे।

यह भी पढ़ें
×