vaibhav-suryavanshis...
29 गेंदों में जड़ा रिकॉर्ड अर्धशतक, चर्चा में आया संजय मांजरेकर का बयान
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में विस्फोटक पारी खेल ट्रोलर्स को दिया जवाब
श्रीलंका में खेले गए त्रिकोणीय ए टीम टूर्नामेंट के फाइनल में युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में रिकॉर्ड अर्धशतक पूरा किया और 10 चौकों व 8 छक्कों की मदद से 94 रन की शानदार पारी खेली। वैभव की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि पिछले मैच में उनके व्यवहार को लेकर काफी चर्चा हुई थी। उस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा था कि यदि वह टीम के कोच या मैनेजर होते तो वैभव को अगले मैच से बाहर कर देते।
हालांकि फाइनल में वैभव ने बल्ले से ऐसा जवाब दिया अब सोशल मीडिया पर उनके आलोचक भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। उनकी विस्फोटक पारी के बाद मांजरेकर के पुराने बयान की भी खूब चर्चा हो रही है। वैभव की इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि यह भी दिखाया कि युवा खिलाड़ी दबाव में भी बड़ा प्रदर्शन करने का दम रखते हैं।