ireland-stuns-world-...
भारत के खिलाफ आयरलैंड की पहली जीत
पहला टी-20 मुकाबला आयरलैंड से हारा भारत
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को आयरलैंड ने बड़ा झटका देते हुए पहले टी-20 मुकाबले में 34 रन से हरा दिया। बेलफास्ट में खेली गई दो मैचों की सीरीज के पहले मैच में यह भारत के खिलाफ आयरलैंड की पहली टी-20 जीत रही। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। लॉरकन टकर ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली।
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत का यह पहला टी-20 मुकाबला था।
यह भी पढ़ें