Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

15-year-old-vaibhav-...

वैभव सूर्यवंशी के लिए ICC की सेफगार्डिंग पॉलिसी लागू

15 साल के वैभव को अलग चेंजिंग रूम और वॉशरूम

News Image

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय दौरे पर वैभव सूर्यवंशी एक खास वजह से चर्चा में हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के दौरान उन्हें भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम और वॉशरूम का इस्तेमाल करना होगा। यह फैसला ICC और ECB की अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए बनाई गई सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत लिया गया है। हालांकि वैभव मैच, अभ्यास सत्र और टीम मीटिंग्स में बाकी खिलाड़ियों के साथ ही रहेंगे।

दरअसल, नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ICC ने 2019 में यह नियम लागू किया था। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को किसी भी तरह के शारीरिक, मानसिक या अन्य अनुचित व्यवहार से सुरक्षित रखना है।

खबरों की अविरल धारा

भारत की टीम 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरे में वैभव सूर्यवंशी पर भी क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया में एंट्री कर वैभव सूर्यवंशी बने देश के सबसे युवा क्रिकेटर

×