ipl-cricketer-abishe...
मेडिकल छात्रा का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल
बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें कोलकाता में गिरफ्तार किया। मामला 23 जून 2026 को मोगरा थाने में एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था।
शिकायत के मुताबिक, महिला और पोरेल करीब तीन साल से रिश्ते में थे। महिला का आरोप है कि पोरेल ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों के बीच मतभेद होने लगे और पोरेल ने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत में धमकी देने और निजी तस्वीरों-वीडियो के जरिए दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को पोरेल की गिरफ्तारी और उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया था। पोरेल आरोपों को पहले ही झूठा बता चुके हैं। मामले की जांच मोगरा पुलिस कर रही है।
23 वर्षीय पोरेल ने बंगाल के लिए 116 और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।
यह भी पढ़ें