order-issued-for-the...
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, निजी वीडियो बनाने और धमकी देने के आरोप
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल
कोलकाता हाईकोर्ट ने रेप मामले में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। अदालत ने मोगरा पुलिस को उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने और कथित निजी फोटो-वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। महिला की शिकायत के अनुसार, जनवरी 2023 में दोनों की पहचान हुई थी। आरोप है कि शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, निजी पलों की रिकॉर्डिंग की गई और बाद में धमकियां दी गईं। महिला ने अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने और प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए हैं।
हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। अदालत ने जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अभिषेक पोरेल पहले ही इन सभी आरोपों को झूठा बता चुके हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।