Thursday, 17 September 2026

Home / Duniya /

indian-and-pakistani...

अरब सागर में टकराए भारत-पाक नौसेना के जहाज

भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज के संचालन को असुरक्षित और गैर-पेशेवर बताया

News Image

अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए

उत्तर अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मंगलवार शाम भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज PNS हुनैन के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने इसे अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर आचरण बताया।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। इसी दौरान पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार से उसके करीब आया और असुरक्षित तरीके से दिशा बदली, जिसके बाद दोनों जहाज टकरा गए। घटना में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

2011 में भी हुई थी ऐसी टक्कर

भारत-पाक नौसेनाओं के बीच 2011 में भी टक्कर हुई थी। उस समय भारतीय नौसेना के INS गोदावरी और पाकिस्तानी जहाज PNS बाबर के बीच घटना हुई थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।

खबरों की अविरल धारा

1991 में हुआ था समझौता

भारत और पाकिस्तान ने 6 अप्रैल 1991 को सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही से जुड़ी गतिविधियों की पूर्व सूचना देने के लिए समझौता किया था। यह समझौता 19 अगस्त 1992 से लागू हुआ और दिसंबर 1994 में संयुक्त राष्ट्र में दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें
×