Wednesday, 16 September 2026

Home / Duniya /

woman-of-indian-orig...

न्यूयॉर्क में ट्रेन की चपेट में आए भारतीय मूल की महिला और नेपाली दोस्त

स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन पर हादसा

News Image

हादसे का वीडियो फुटेज भी सामने आया

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय भारतीय मूल की मलाइका चित्रे और उनके 24 वर्षीय नेपाली मूल के दोस्त नवम कौल की मौत हो गई। दोनों लोअर मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, तभी गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा शनिवार देर रात करीब 3:15 बजे हुआ। मंगलवार को सामने आए वीडियो में दोनों ट्रेन आने से कुछ समय पहले ट्रैक पर बैठे नजर आ रहे हैं। ट्रेन ऑपरेटर के मुताबिक, उसने मलाइका को हंसते हुए देखा और वह नवम को अपनी ओर खींच रही थीं। ऑपरेटर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन समय पर नहीं रुक सकी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों ट्रैक पर क्यों बैठे थे?

खबरों की अविरल धारा

हादसे के बाद ट्रेन में सवार करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों ट्रैक पर क्यों बैठे थे। जांचकर्ता शराब या अन्य नशे की आशंका भी देख रहे हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, हालांकि आत्महत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें
×