india-zimbabwe-t20-s...
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन पर रहेंगी नजरें
भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का आगाज आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश में उतरेगी। उनकी कप्तानी में टीम अब तक सात टी-20 मैचों में छह हार चुकी है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर प्रभाव नहीं छोड़ सके और तीन मैचों में 42 रन ही बना पाए। हालांकि हरारे का मैदान उनके लिए यादगार रहा है, जहां उन्होंने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन की शानदार पारी खेली थी। बल्लेबाजी में इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा 667 रन बनाने वाले ईशान किशन के साथ अभिषेक शर्मा से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी में शिवम दुबे ने 13 विकेट लेकर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 11 और जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं। जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी ताकत उसकी तेज गेंदबाजी मानी जा रही है। ब्लेसिंग मुजरबानी इस साल 17 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जबकि ब्रायन बेनेट 394 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं।