india-sends-8th-cons...
अब तक 130 टन से ज्यादा मदद भेज चुका है भारत
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के बाद कीचड़ से दबे मकान
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान के तहत भारत ने बुधवार को 35 टन राहत सामग्री की आठवीं खेप भेजी। भारतीय वायुसेना का विमान राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचा। इसके साथ ही भारत की ओर से नेपाल को भेजी गई राहत सामग्री की कुल मात्रा 130 टन से ज्यादा हो गई है।
इस खेप में बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरत के सामान के साथ राहत एवं बचाव अभियान में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी शामिल है। इसमें टेंट, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप, दवाएं और रेस्क्यू उपकरण भेजे गए हैं। भारत ने नेपाल में राहत अभियान की शुरुआत 26 अगस्त को की थी। नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 1367 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 102 शवों की पहचान हो चुकी है। बाकी शवों की पहचान के लिए DNA सैंपल जुटाए जा रहे हैं।
इस प्रक्रिया में भारत समेत कई देशों के फोरेंसिक विशेषज्ञ नेपाल की मदद कर रहे हैं। राहत सामग्री की लगातार आपूर्ति के साथ भारत की टीमें भी बचाव और मानवीय सहायता के प्रयासों में सहयोग कर रही हैं। नेपाल में बाढ़ से बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी हैं।
यह भी पढ़ें