Tuesday, 15 September 2026

Home / Duniya /

xi-jinping-and-putin...

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति

BRICS समिट में शी जिनपिंग और पुतिन आएंगे भारत, मोदी से हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

News Image

तस्वीर 2019 की जब जिनपिंग ने भारत का दौरा किया था

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जिनपिंग के भारत दौरे की पुष्टि की है। इससे दो दिन पहले रूस भी पुतिन के दौरे की पुष्टि कर चुका है। शी जिनपिंग का 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद यह पहला भारत दौरा होगा। समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिनपिंग के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है।

15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। चीन ने बाद में अपने चार सैनिकों की मौत की बात स्वीकार की थी। घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था।

हालांकि, इसके बाद मोदी और शी की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार मुलाकात हुई। पिछले साल चीन में आयोजित SCO बैठक में भी दोनों नेता आमने-सामने आए थे।

खबरों की अविरल धारा

भारत-चीन संबंधों को स्थिर करने के लिए दोनों देशों के अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में NSA अजीत डोभाल 24 अगस्त को चीन पहुंचे थे। BRICS समिट में 11 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें
×