fire-breaks-out-on-f...
यात्रियों ने बचने के लिए समुद्र में लगाई छलांग
समुद्र के बीच फेरी में लगी आग
इंडोनेशिया के मादुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के अनुसार, फेरी में 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। आग लगने के बाद कई लोगों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। दोपहर तक 225 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है। यह फेरी ईस्ट जावा के सुराबाया से साउथ सुलावेसी के मकासार जा रही थी। मादुरा द्वीप के पास पहुंचने पर इसमें आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।