Thursday, 17 September 2026

Home / Astha /

farmer-dedicates-101...

किसान ने सांवलिया सेठ को समर्पित की 10.15 बीघा जमीन, अब मकान भी करेंगे भगवान के नाम

करीब ₹1.50 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री पूरी

News Image

किसान अमरजी पाटीदार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर निवासी किसान अमरजी पाटीदार ने करीब ₹1.50 करोड़ मूल्य की 10.15 बीघा जमीन भगवान श्री सांवलिया सेठ के नाम कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने मकान की रजिस्ट्री के लिए स्टांप भी मंदिर प्रशासन को सौंप दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब ₹1.50 करोड़ का मकान भी भगवान के नाम हो जाएगा।

अमरजी पाटीदार शनिवार को सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को जमीन की रजिस्ट्री भगवान के नाम कराई। इस प्रक्रिया को पूरा करने में उन्हें करीब 10 वर्ष लगे। उन्होंने बताया कि दान की गई जमीन पर आम के पेड़ भी हैं और उनकी इच्छा है कि वहां गौशाला या सामाजिक कार्यों के लिए उपयोगी व्यवस्था विकसित की जाए।

पाटीदार के अनुसार, वे वर्ष 2013 से नियमित रूप से सांवलिया सेठ के दर्शन कर रहे हैं। वर्ष 2015-16 में उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति भगवान को समर्पित करने की इच्छा जताई थी, लेकिन जमीन अलग-अलग रिश्तेदारों के नाम होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बाद में सभी हिस्सों को एकत्रित कर उन्होंने 10.15 बीघा जमीन भगवान के नाम कर दी।

मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी एवं नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद लगभग 1.165 हेक्टेयर (10 बीघा से अधिक) जमीन भगवान श्री सांवलिया सेठ के नाम भेंट स्वरूप दर्ज कर दी गई है।

खबरों की अविरल धारा



यह भी पढ़ें
×