Sunday, 2 August 2026

Home / Astha /

donations-at-mahakal...

महाकाल मंदिर में दान होगा डिजिटल! चढ़ावे की पारदर्शिता पर सरकार की बड़ी तैयारी

MP सरकार सक्रिय, बड़े मंदिरों में QR कोड से दान की योजना

News Image

महाकाल मंदिर, दान व्यवस्था को डिजिटल करने की तैयारी

अयोध्या में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने महाकाल मंदिर की दान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की कवायद तेज कर दी है। सरकार महाकालेश्वर मंदिर सहित प्रदेश के प्रमुख देवस्थानों में डिजिटल दान प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रही है।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अनुसार श्रद्धालुओं को QR कोड और ऑनलाइन माध्यम से दान करने की सुविधा दी जाएगी। इससे नकद लेन-देन कम होगा और दान का रिकॉर्ड अधिक व्यवस्थित रहेगा।

खबरों की अविरल धारा

मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने मंदिरों और धार्मिक परियोजनाओं के ऑडिट की मांग उठाते हुए पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं सरकार का कहना है कि दान व्यवस्था को आधुनिक और जवाबदेह बनाने के लिए नए मॉडल पर काम किया जा रहा है। इसी बीच ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर से जुड़ा पुराना दान विवाद भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिससे मंदिरों की वित्तीय पारदर्शिता पर बहस और तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा मामला: sit सौंपेगी सीएम योगी को रिपोर्ट, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

×