departments-have-bee...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार गृह विभाग किसी और काे दिया है, भाजपा के पास रहेगी बिहार पुलिस की कमान
विभागों का बंटवारा होने के बाद बिहार में अब कामकाज करने उतरी सरकार
पटना।
बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया। शाम सात बजे स्थिति क्लियर हो गई कि किसे क्या मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार अपना बोझ कम कर लिया। उन्होंने गृह विभाग बीजेपी को दे दिया। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिया गया है।किसी भी राज्य में गृह मंत्री को ही मुख्यमंत्री के बाद सबसे पावरफुल माना जाता है। नीतीश कुमार जब भी मुख्यमंत्री रहे गृह विभाग वे अपने पास रखते थे, ऐसा पहली बार हुआ है, जब उन्होंने गृह मंत्रालय छोड़ा है। वह भी भाजपा के उपमुख्यमंत्री को गृह विभाग देना अपने आप में बड़ा बदलाव कहा जा रहा है। इसकेअलावा वित्त विभाग की जिम्मेदारी बिजेंद्र प्रसाद यादव काे दी गई है। मतलाब साफ है कि बिहार में अब मुख्यमंत्री के अलावा बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव प्रमुख भूमिका में रहकर प्रदेश चलाएंगे।
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल की जानकारी विभागवार पढिए