crpf-sniffer-dogs-de...
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, 3 जुलाई को शुरू हो चुकी अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ की पवित्र गुफा
3 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए CRPF ने विशेष K9 डॉग स्क्वॉड तैनात किए हैं। ये प्रशिक्षित खोजी कुत्ते बम निरोधक दस्तों और क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के साथ मिलकर यात्रा मार्ग, बेस कैंप, ट्रांजिट कैंप और पवित्र गुफा क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
K9 टीमें विस्फोटकों का पता लगाने के साथ-साथ कठिन पहाड़ी इलाकों में खोज एवं बचाव कार्य में भी मदद करती हैं। ये टीमें ड्रोन, सीसीटीवी, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और अन्य आधुनिक सुरक्षा तकनीकों के साथ समन्वय में काम कर रही हैं, ताकि पूरी यात्रा के दौरान बहु-स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।