rain-wreaks-havoc-in...
रुद्रप्रयाग-चमोली में भूस्खलन, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिर रहे पत्थर
भूस्खलन से रास्ते कई जगह बंद
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गुरुवार को रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कई जिलों में भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गईं।
वहीं, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी है। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह का जोखिम नहीं झेलना पड़े।
प्रशासन सड़कें खोलने और मलबा हटाने का काम कर रहा है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें