Saturday, 1 August 2026

Home / State /

commotion-over-vip-g...

सांवलिया सेठ मंदिर में VIP गेट को लेकर हंगामा, गार्ड्स से मारपीट; चार लोग गिरफ्तार

अमावस्या पर भारी भीड़ के बीच VIP गेट से प्रवेश की मांग को लेकर विवाद

News Image

सांवलिया सेठ मंदिर में VIP गेट को लेकर हंगामा

 जिले के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में मंगलवार को अमावस्या के अवसर पर दर्शन के दौरान VIP प्रवेश द्वार को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने VIP गेट से प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा किया, गेट का ताला तोड़कर मंदिर परिसर में घुस गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह प्रवेश द्वार कर्मचारियों, अधिकारियों और मंदिर मंडल के पदाधिकारियों के लिए निर्धारित है। भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालुओं को भी समय-समय पर इसी गेट से प्रवेश दिया जाता है। मंगलवार को कुछ समय तक इसी व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को प्रवेश मिला, लेकिन भीड़ नियंत्रित करने के लिए बाद में गेट बंद करना पड़ा। इसी दौरान कुछ लोग नाराज हो गए और गेट पर डंडों से हमला कर ताला तोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें एक गार्ड घायल हो गया और दूसरे की वर्दी फट गई। अन्य सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पाते हुए हंगामा कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया और मंडफिया पुलिस के हवाले कर दिया। मंदिर प्रशासन की ओर से मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच व्यवस्था बनाए रखना भी आवश्यक है। उन्होंने दर्शन के दौरान धैर्य रखने और मंदिर की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

खबरों की अविरल धारा

×