Wednesday, 16 September 2026

Home / Sports /

commonwealth-games-i...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एक दिन में जीते 8 गोल्ड

बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास, सात मुक्केबाज बने चैंपियन, पैरा शॉटपुट में भी मिला स्वर्ण

News Image

पदक जीतने के सचिन सिवाच

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इनमें सात गोल्ड बॉक्सिंग और एक पैरा शॉटपुट में मिला। इसके साथ ही भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक संस्करण में बॉक्सिंग में सात स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रच दिया।

महिला वर्ग में प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने फाइनल जीतकर गोल्ड जीता। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल भी स्वर्ण पदक विजेता बने। वहीं लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि और नरेंद्र बेरवाल को रजत पदक मिला।

खबरों की अविरल धारा

पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में 5000 और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। इसके अलावा ट्रिपल जंप में भी भारत ने दो और पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें
×