Thursday, 17 September 2026

Home / Sports /

hardik-pandya-visits...

तिरुपति बालाजी पहुंचे हार्दिक पंड्या, मुंडन कर भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ किए दर्शन

News Image

मुंडन के बाद हार्दिक पंड्या,गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार को आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुंडन कराकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों पारंपरिक सफेद वस्त्रों में मंदिर में दर्शन करते नजर आए।

तिरुपति मंदिर में श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने और मनोकामना पूर्ण होने या उसके लिए प्रार्थना स्वरूप बाल दान करते हैं। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु मुंडन कराते हैं। मंदिर प्रशासन इन बालों की नीलामी करता है और उससे प्राप्त आय का उपयोग मंदिर के संचालन तथा विभिन्न सामाजिक-धार्मिक कार्यों में किया जाता है।

खबरों की अविरल धारा

हार्दिक फिलहाल चोट से उबरकर क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल 2026 के बाद से वह पीठ और जांघ की चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, हालांकि टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

यह भी पढ़ें
×