Wednesday, 16 September 2026

Home / State /

cm-yogi-once-again-t...

बारिश में रवि किशन पानी में उतरकर नाली साफ करते नजर आए थे: योगी

गोरखपुर में सीएम योगी ने फिर ली रवि किशन की चुटकी, फ्लाईओवर लोकार्पण समारोह में पहुंचे सीएम योगी

News Image

सीएम योगी और सांसद रवि किशन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हाल की बारिश में रवि किशन पानी में उतरकर नाली साफ करते नजर आए थे। इस पर उन्होंने मजाक में कहा कि नालियां साफ करने के बजाय अतिक्रमण हटवा दिया जाए तो पानी अपने आप निकल जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सीएम ने रवि किशन की ओर से दी गई दावत का भी जिक्र किया। जब उन्होंने पूछा कि भोजन किस-किस ने किया था तो कुछ लोगों ने हाथ उठाए। इस पर योगी ने मुस्कुराते हुए कहा कि दोनों हाथ नहीं, एक ही हाथ उठाइए। माहौल हल्का होने पर रवि किशन ने भी जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र को भोजन कराया था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया और करीब 995 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×