cm-bhajan-lals-gift-...
जयपुर OTS ग्राउंड से 1421 प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
नगरीय निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश के शहरी निकायों को 3466 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जयपुर के OTS ग्राउंड से मुख्यमंत्री ने 1421 विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान 71 पीएम ई-बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के निशाने पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे। गहलोत के “प्रदेश में विकास दिखाई नहीं दे रहा” वाले बयान पर भजनलाल शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आंखें ठीक नहीं की जा सकतीं, चश्मा जरूर लगाया जा सकता है, लेकिन दृष्टि नहीं बदली जा सकती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मिल रहा है, महिलाएं लखपति दीदी बन रही हैं और किसानों को सम्मान निधि मिल रही है, लेकिन कांग्रेस को यह विकास नजर नहीं आता। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 1.89 लाख युवाओं को नौकरी दी है।