bnp-candidate-mirza-...
हार के बाद ओली ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को जीत के बाद दिया गुलाब
बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। संसद में हुए मतदान में उन्हें 255 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 वोट मिले। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें लाल गुलाब देकर राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया।
तीन घंटे चला मतदान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को ढाका स्थित संसद भवन में मतदान कराया गया। मतदान दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। चुनाव में कुल 349 सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव संसद सदस्यों के जरिए होता है। इस बार सत्ताधारी BNP के उम्मीदवार के सामने 11 दलों के गठबंधन ने कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को मैदान में उतारा था।
हार के बाद ओली अहमद ने उठाए सवाल
चुनाव में हार के बाद ओली अहमद ने मतदान प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। ढाका में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि चुनाव का परिणाम पहले से तय था और बांग्लादेश में लोकतंत्र नियंत्रित तरीके से चल रहा है।
ओली अहमद ने कहा कि सांसदों को अपनी इच्छा के अनुसार मतदान करने की स्वतंत्रता नहीं है। उनके अनुसार, सांसदों को अपनी पार्टी के निर्देश के मुताबिक ही उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना पड़ता है।
आर्टिकल 70 का उल्लेख
ओली अहमद ने बांग्लादेश के संविधान के आर्टिकल 70 का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कोई सांसद अपनी पार्टी के निर्णय के खिलाफ मतदान करता है, तो उसकी संसद की सदस्यता समाप्त हो सकती है। उन्होंने इसी प्रावधान को सांसदों की स्वतंत्रता सीमित करने वाला बताया।
यह भी पढ़ें