Wednesday, 16 September 2026

Home / Duniya /

russia-launches-miss...

रूस का यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील प्लांट पर मिसाइल हमला, 2 की मौत

क्रिवी रिह में आर्सेलरमित्तल प्लांट को नुकसान

News Image

यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील प्लांट पर मिसाइल हमला

रूस ने शनिवार रात यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 कर्मचारी और ठेकेदार घायल बताए गए हैं। हमले के बाद प्लांट में उत्पादन का कुछ काम रोकना पड़ा। प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दमकलकर्मी, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस बीच यूक्रेन ने रूस के मॉस्को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले का दावा किया। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव के अनुसार, हमले में 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। ड्रोन हमले से वाइल्डबेरीज के एक वेयरहाउस में भी आग लग गई। यूक्रेनी सेना ने रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली फैक्ट्री को निशाना बनाने का भी दावा किया है। आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह यूक्रेन की अहम औद्योगिक इकाई है और यह भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×