Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

australia-in-womens-...

महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार

वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हराया

News Image

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और गार्डनर।

लंदन । महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ छह बार की चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने आठवीं बार फाइनल में जगह बना ली है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। वेस्ट इंडीज की टीम ऑस्ट्रेलियाई के सामने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 125 रन का स्कोर बना सकी। कप्तान हीली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। एश्ले गार्डनर, सोफी मोलिन्यू, जॉर्जिया वारेहम को 2-2 विकेट मिले। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया। बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच गार्डनर ने 20 गेंदों में 4 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। इनमें से जो जीतेगा वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×