Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

argentina-reaches-qu...

मेसी के दम पर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, 0-2 से पिछड़कर मिस्र को 3-2 से हराया

पेनल्टी चूकने के बाद दागा निर्णायक गोल, गोल्डन बूट की रेस में भी सबसे आगे निकले

News Image

लियोनेल मेसी अब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में एक समय डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रही थी, लेकिन टीम ने जोरदार पलटवार कर मैच अपने नाम कर लिया। अटलांटा में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान लियोनल मेसी ने 83वें मिनट में गोंजालो मोंटियेल के पास पर निर्णायक गोल दागा। हालांकि, इससे पहले मैच के 19वें मिनट में वह पेनल्टी का मौका गंवा बैठे थे, लेकिन बाद में अहम गोल कर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

विश्व कप में मेसी का आठवां गोल

खबरों की अविरल धारा

यह इस विश्व कप में मेसी का आठवां गोल है। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एम्बापे और नॉर्वे के एर्लिंग हालांड से एक गोल आगे निकल गए हैं। 2022 विश्व कप से अब तक मेसी लगातार नौ विश्व कप मैचों में 13 गोल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर मेसी बने वर्ल्ड कप इतिहास के नंबर-1 गोलस्कोरर

×