amarnath-yatra-sacre...
3 दिन में 56 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिमलिंग
अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के प्राकृतिक हिमलिंग का आकार अब घटकर करीब एक फीट रह गया है। सोमवार को सामने आई ताजा तस्वीर में हिमलिंग पहले की तुलना में काफी छोटा दिखाई दिया। यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और अब तक तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 18.6 प्रतिशत अधिक है। यात्रा से पहले मई में जारी तस्वीरों में हिमलिंग की ऊंचाई करीब 7 फीट थी, जबकि 29 जून को पहली पूजा के समय यह 5 फीट से अधिक थी। प्राकृतिक कारणों से अब इसका आकार काफी कम हो गया है। इस वर्ष यात्रा के लिए करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। श्रद्धालु 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से लगातार गुफा तक पहुंच रहे हैं। 57 दिनों की यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।