मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / स्पोर्ट्स /

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, 30 गेंद में...

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, 30 गेंद में सेंचुरी बना तोड़ा रिकॉर्ड

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

पावरप्ले टी-20 में अभिषेक शर्मा

पावरप्ले टी-20 में अभिषेक शर्मा

भारत ने गुरुवार को दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 108 रन की तूफानी पारी खेली और इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक ने महज 30 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का 35 गेंद में शतक का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा।

पावरप्ले में भी बनाया रिकॉर्ड

खबरों की अविरल धारा

अभिषेक ने पावरप्ले में 76 रन बनाए, जो उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार टी-20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज का पावरप्ले के दौरान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। भारत ने शुरुआती छह ओवर में 100 रन बनाकर टी-20 इंटरनेशनल में अपना सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर भी बनाया। अभिषेक की पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। भारत ने 20 ओवर में 221/7 रन बनाए, जवाब में अफगानिस्तान की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़ें

icc रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बड़ी छलांग, टी-20 में नंबर-2 पर पहुंचे