abhishek-sharma-make...
टॉप-10 टी-20 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल
ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा ICC की ताजा टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने पहले मैच में 82 और दूसरे मैच में 39 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है। ईशान किशन नंबर-1 पर कायम हैं। इसके साथ ही टी-20 रैंकिंग के शीर्ष दो स्थानों पर अब भारतीय बल्लेबाज हैं।
रैंकिंग में भी भारत को फायदा
तिलक वर्मा आठवें स्थान पर हैं, जिससे टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज हो गए हैं। गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती पांचवें, जबकि जसप्रीत बुमराह सात पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह 14वें और अक्षर पटेल 27वें नंबर पर हैं।
टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव
इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन 23 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं। जोश टंग 22 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर हैं। बाबर आजम 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों में ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें